
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में गरिमापूर्ण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की NCC, NSS एवं रोवर एंड रेंजर इकाइयों, पूर्व सैनिकों तथा महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ,मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर (ITBP) श्री हेम राज एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया तथा NCC, NSS, रोवर एंड रेंजर एवं स्टाफ द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विशाल रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर (ITBP) श्री हेम राज एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद जितेंद्र कुमार (हवालदार) की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण प्रो. सुरेश कुमार, डॉ . प्रीति बाला ,प्रो. अमन वालिया, डॉ. सुनील कुमार, प्रो. मेधा शर्मा, डॉ. सुनील कुमार (वाणिज्य), श्री गुरदेव सिंह, श्री जनक राज, श्रीमती सीमा कुमारी, श्री योगेश्वर, श्री आशु कुमार, श्रीमती अनीता कुमारी एवं श्री मलकीत सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत (वंदेमातरम्) एवं समापन राष्ट्रगान (जन गण मन)के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई ।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, तकीपुर में “स्वतंत्र भारत” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में अनेक टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंकिता की टीम ने प्रथम स्थान, सौरभ की टीम ने द्वितीय स्थान तथा शिवांगी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आर. एस. गिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. सुरेश कुमार (भौतिक विज्ञान), डॉ. प्रीति बाला (गणित), डॉ. सुनील (रसायन विज्ञान), प्रो. मेधा (प्राणिविज्ञान) तथा प्रो. साहिल (वनस्पति विज्ञान) सहित महाविद्यालय का समस्त गैर-शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत रेंजर्स एवं रोवर्स टीम द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
प्राचार्य ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में ज्ञानवृद्धि के साथ-साथ देश के इतिहास और स्वतंत्रता के महत्व को समझने में मददगार होती हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश और बद्दी विश्वविद्यालय इमर्जिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू)
गुरुवार, 6 मार्च, 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर (जिला-कांगड़ा) और बद्दी विश्वविद्यालय के बीच छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अनुसंधान सहयोग और छात्र और संकाय आदान-प्रदान में सहयोग के लिए किया गया है, जो पारस्परिक रूप से फायदेमंद होगा। सहयोग के क्षेत्रों में पारस्परिक सहमति के अधीन, कोई भी वांछनीय और व्यवहार्य गतिविधि शामिल हो सकती है, जो प्रत्येक पक्ष के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी। इस तरह की बातचीत में विभिन्न संयुक्त कॉर्पोरेट-शैक्षणिक और शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग शामिल हो सकता है।
एमओयू के तहत प्लेसमेंट गतिविधियाँ ,एफडीपी ,प्रशिक्षण और विकास ,अनुसंधान गतिविधियाँ ,अतिथि व्याख्यान शामिल किए जाएंगे । संबंधित संस्थानों की ओर से डॉ. रविंदर सिंह गिल प्राचार्य अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर, कांगड़ा तथा बद्दी विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अरुण कांत पैनोली
डीन- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज बद्दी विश्वविद्यालय इमर्जिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने श्री श्री अमन वालिया, सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर, कांगड़ा एवं श्री रवि कुमार (वरिष्ठ विपणन कार्यकारी) की उपस्थिति में वर्तमान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा निर्देशों के अनुरूप 2024-25 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर एस गिल ने दीप प्रज्वलित कर के किया। प्राचार्य गिल ने केंद्रीय छात्र परिषद के लिए प्रधान कोमल ढ़डवाल, उप प्रधान मुस्कान, महासचिव प्रिया शर्मा, संयुक्त सचिव नयन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। आस्था बीoएo प्रथम वर्ष, महक बीoकॉमo प्रथम वर्ष ,स्नेह चौधरी बीoएसoसीo प्रथम वर्ष, प्रिया द्वितीय वर्ष, शिवांगी भाटिया बीoकॉमo, भूमिका डोगरा बीoएo तृतीय वर्ष, श्रुति बीकॉम तृतीय वर्ष , सुनील बीoएसoसीo तृतीय वर्ष को डॉo भगवान दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई l रोबिन सिंह एवं पीयूषा ठाकुर एनoएसo एसo, अभिषेक,अंकिता देवी रोवर एंड रेंजर को प्रोo विजय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। संस्कृति में आशीष , तृषा चौधरी खेलकूद के लिए अभिषेक , तनीषा को डॉo प्रीति बाला ने शपथ दिलवाई I इको क्लब के लिए अंकिता एवं अंशुल रेड रिबन क्लब के लिए तनुज एवं आईना नंदा को डॉo अश्वनी शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई I इस अवसर पर प्राचार्य डॉo आरo एसo ने समस्त केंद्रीय छात्र परिषद के समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय अनुशासन एवं विकासात्मक कार्यों एवं अन्य गतिविधियों में कॉलेज प्रशासन के साथ अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना हैl विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान करने में भी कॉलेज प्रशासन के साथ सहयोग करना है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को विश्व छात्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ल्ड स्टूडेंट डे हर साल 15 अक्टूबर को डॉo एoपीoजेoकलाम के जन्मदिन पर मनाया जाता हैl डॉo गिल ने कहा कि उनका जीवन छात्रों को समर्पित था l लोगों के राष्ट्रपति और भारत के मिसाइल मैन के रूप में जाने जाते थे l डॉo कलाम का शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है l उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों को एकजुट करना है इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक एवं गैर – शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा
Atal Bihari Vajpayee Govt. College Takipur, Distt. Kangra, Himachal Pradesh, Pin Code-176038
E-mail : principalgctakipur@gmail.com
Phone : 01892292405
Mon-Fri : 9 am to 5 pm
Sat : 9 am to 3 pm